MTN ।उदाकिशुनगंज
उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र के बीड़ी रनपाल पंचायत के पंचायत समिति प्रतिनिधि बादल कुमार को भाजपा पार्टी के मधेपुरा जिला संगठन प्रभारी सह पूर्व मंत्री बिहार सरकार विनोद नारायण झा के द्वारा उदाकिशुनगंज उत्तरी मंडल अध्यक्ष पद पर मनोनीत कर उन्हें पत्र प्रेषित कर संगठन को मजबूती प्रदान करने का दिशा निर्देश भी दिया है। उदाकिशुनगंज उत्तरी मंडल अध्यक्ष पद पर मनोनयन बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है। वही नव मनोन एट उदाकिशुनगंज उत्तरी मंडल अध्यक्ष बादल कुमार ने संगठन प्रभारी विनोद नारायण झा, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देश पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास के पथ पर अग्रसर है। मैं पार्टी के द्वारा दिए गए दायित्वों का निर्वहन निष्ठा पूर्वक करूंगा। बधाई देने वालों में भाजपा नेता मंटू यादव, अरविंद सिंह, सतनारायण पोद्दार, अशोक मेहता, राजीव कुमार सिंह, अजीत कुमार, बृजेश मंडल, अमित कुमार, प्रभास मेहता, रणविजय पासवान, पंकज झा, अर्जुन पासवान, जदयू नेता कमलेश्वरी प्रसाद मेहता, वार्ड पार्षद अजय मंडल, वार्ड पार्षद संजय मार्शल, सुनील मंडल, पूर्व मुखिया संजीव कुमार झा आदि शामिल हैं।