दारोगा जी का अश्लील वीडियो लीक पीछे पुलिस की वर्दी, मोबाइल से निजी अंगों को कर रहा रिकॉर्ड युवक के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने वाले दारोगा का एक अश्लील वीडियो लीक हुआ है। वीडियो में दारोगा ऐसी हरकतें करते नजर आ रहा है कि हम उसे यहां शब्दों में बयां भी नहीं कर सकते। 23 मार्च को बेगूसराय जिला के नावकोठी थाना क्षेत्र के एक गांव में भूमि विवाद के कारण दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई थी। इस विवाद में एक पक्ष की महिला तो दूसरे पक्ष की ओर से एक व्यक्ति ने अलग-अलग FIR दर्ज कराई थी। दोनों प्राथमिकी में कई लोग नामजद थे। एक कांड में एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इसके बाद नावकोठी थाने के दारोगा और अपर थाना अध्यक्ष रहे अरविंद शुक्ला ने आरोपित के बेटे को मदद करने के बहाने से अपने आवास पर बुलाया। यहां उस 20 वर्षीय युवक के साथ दारोगा ने शराब के नशे में अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। बेगूसराय के एसपी मनीष ने इस मामले में बखरी डीएसपी कुंदन कुमार को जांच का निर्देश दिया था। जांच के बाद आरोपी दारोगा अरविंद शुक्ला को निलंबित कर दिया गया। इसके साथ उसकी गिरफ्तारी भी हुई। अब इस दारोगा का एक अश्लील वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दारोगा अपने आवास के कमरे में ही मौजूद है। वीडियो में दरोगा के ठीक पीछे पुलिस की वर्दी टंगी हुई है। वह बिस्तर पर लेटा हुआ है और किसी को भेजने के लिए एक वीडियो बना रहा है। वीडियो बनाते समय दारोगा अपने निजी अंगों को भी बेहद ही भद्दे तरीके से मोबाइल के कैमरे से रिकॉर्ड करता है। इस वीडियो ने यह साफ कर दिया है कि अरविंद शुक्ला किस मानसिकता का बेशर्म व्यक्ति है।