उदाकिशुनगंज क्षेत्र के बराही आनंदपुरा पंचायत के विषहरी स्थान में जन सुराज को जन जन तक पहुंचाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अरुण देव झा प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने किया। बैठक में उपस्थित जन स्वराज के संगठन जिला अध्यक्ष अमलेश राय ने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के संघर्ष और संकल्प के संबंध में आम जनों को अवगत कराया। उन्होंने प्रशांत किशोर के भावना सही लोग, सही सोच, सामूहिक प्रयास इनको जन जन तक पहुंचाने का संकल्प कार्यकर्ताओं को दिलाया। उन्होंने प्रशांत किशोर के भावनाओं को अवगत कराते हुए लोगों से कहा कि जनसुराज जब आएगा तो युवाओं का पलायन बंद होगा। बिहार में युवाओं के लिए 10 से 15 हजार रोजी रोजगार की व्यवस्था कराई जाएगी। बुजुर्गों को पेंशन बढ़ा कर 2 हजार किया जाएगा। महिलाओं को सस्ता दरों पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। बच्चों के लिए विश्व स्तरीय शिक्षा की व्यवस्था कराई जाएगी। किसानों को नगदी खेती करने के लिए मजदूरों की मुफ्त व्यवस्था कराई जाएगी।अंत में उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील किया की प्रखंड के सभी पंचायत स्तर पर संगठन विस्तार पर बल दिया जाए। ताकि प्रशांत किशोर के संघर्ष और संकल्प को ऊर्जा प्रदान किया जा सके। अंत में सभी ने एक दूसरे क अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं एक दूसरे को दिया। मौके पर सरपंच इंद्र भूषण यादव, दीपक राय आदि मौजूद थे।
प्रशांत किशोर के सोच सही लोग, सही सोच, सामूहिक प्रयास को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प कार्यकर्ताओं ने लिया
