बिहार को विशेष राज्य और कोसी-सीमांचल को विशेष पैकेज मिले : पप्पू यादव–

बिहार-मधेपुरा::-राजीव रंजन। .बीएन मंडल विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में शुक्रवार को पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव का स्वागत सह […]

बिहार-मधेपुरा::-राजीव रंजन।

.बीएन मंडल विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में शुक्रवार को पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव का स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सांसद बनने के बाद पहली बार मधेपुरा पहुंचे पप्पू यादव का लोगों को गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। पूरे शहर का भ्रमण के बाद शाम लगभग चार बजे वे बीएनएमयू के ऑडिटोरियम पहुंचे। जहां मौजूद लोगों ने उनपर फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया। अपने संबोधन में पप्पू यादव ने कहा कि हमेशा बिहार की जनता राजनीति का शिकार रही है। राजनीतिक दुकान चलाने के लिए लोग विशेष राज्य और विशेष पैकेज की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार को विशेष राज्य और कोसी-सीमांचल को विशेष पैकेज मिले यह उनकी पहली प्राथमिकता है। कोसी-सीमांचल में दो दर्जन से अधिक फैक्ट्री मक्का, मखान और फूड प्रोसेसिंग की आवश्यकता है। कोसी-सीमांचल से बाढ़ की मुक्ति और हाईडैम का निर्माण उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। इस इलाके से डेढ़ करोड़ लोगों का पलायन रोकना होगा। इसके लिए इसी क्षेत्र में लोगों को रोजगार का अवसर उपलब्ध करवाना होगा। पप्पू यादव ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्ति के लिए अभियान चलाया जाएगा। आमजनों के लिए नि:शुल्क रामजानकी अस्पताल की शुरुआत करने जा रहे हैं। सभी जिला मुख्यालय में एक-एक अस्पताल का निर्माण करवाया जाएगा। जिसमें न्यूनतम दर पर मरीजों को सभी सुविधा उपलब्ध कराया जाएगा। जिसमें फीस मात्र 11, जांच 50 रुपए और दवा में 70 प्रतिशत तक छूट दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोसी-सीमांचल के बगैर किसी की सरकार नहीं बने मैं ऐसा प्रयास करूंगा। इस अवसर पर डॉ. अशोक कुमार, मोहन मंडल, रामकुमार यादव, प्रो. बीएन बिवेका समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

Scroll to Top