शनिवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक की गोली मार कर दी हत्या

प्रिंस कुमार मिट्ठू। उदाकिशुनगंज

मधेपुरा में शनिवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक की गोली मार हत्या कर दी। घटना बिहारीगंज थाना क्षेत्र के ब्राह्मण टोला की है। इस घटना में एक युवक आंशिक रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान बिहारीगंज थाना के पररिया वार्ड नौ निवासी मो. इसराफील के बेटे मो. सोहेल (18) के रूप में की गई। जानकारी के अनुसार मृतक बिहारीगंज के विश्वकर्मा चौक स्थित एक मोटरसाइकिल गैरेज में काम करता था। शनिवार की शाम करीब पौने सात बजे ब्राह्मण टोला वार्ड सात में ट्रांसफॉर्मर के समीप अज्ञात अपराधियों ने उसे गोली मार दी।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ब्राह्मण टोला नहर के तरफ से दो बाइक पर सवार होकर चार अज्ञात अपराधी आए और मो. सोहेल साथ लड़ाई करने लगा। इसी दौरान एक अपराधी गोली चला दिया। गोली लगने के बाद भाग कर वह पास के एक घर की तरफ भागा। जहां खदेड़ कर अपराधियों ने उस पर गोली चला दी। इसी क्रम में गृहस्वामी नथन कामती के बेटे ननकू कामती को भी छूते हुए गोली निकल गई। वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है। इधर, सूचना पाकर उदाकिशुनगंज एसडीपीओ अविनाश कुमार, थानाध्यक्ष अमित रंजन ने घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दिया है। कुछ लोगों का कहना है कि जमीन विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया है। हालांकि हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *