स्मैक एवम नगदी के साथ एक युवक गिरफ्तार।

उदाकिशुनगंज अनुमंडल के ग्वालपाड़ा में 135 ग्राम स्मैक एवं 28 हजार दो सौ पच्चास रुपया नगदी के साथ एक युवक गिरफ्तार।सडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि बिहार पुलिस मुख्यालय पटना एवं पुलिस उप-महानिरीक्षक कोशी क्षेत्र सहरसा के आदेशानुसार अपराध नियंत्रण हेतु मधेपुरा पुलिस द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी एवं अवैध मादक पदार्थ की बरामदगी हेतु लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान में पुलिस अधीक्षक मधेपुरा के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी उदाकिशुनगंज के नेतृत्व में पुअनि मुकेश कुमार थानाध्यक्ष अरार थाना एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी, कर्मी द्वारा गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के सुखासन पंचायत के बभनगामा महेश गांव के वार्ड नंबर तीन निवासी शिवनारायण यादव का पुत्र राकेश राज स्मैक का धंधा करता है।अभी घर पर ही है।इसीआधार पर दिनांक-20 अक्टूबर 2024 को अवैध मादक पदार्थ 100.35 ग्राम स्मैक (हिरोईन) के साथ राकेश राज नामक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।‌ गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा हैं। जिसके आलोक में ग्वालपाड़ा (अरार) थाना में सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार तस्कर का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा हैं। अन्य बिन्दुओं पर अनुसंधान किया जा रहा हैं। इस कार्रवाई अभियान में
पुअनि मुकेश कुमार थानाध्यक्ष अरार थाना, श्रीदेव कृष्ण कामत अंचलाधिकारी ग्वालपाड़ा, अरार थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

Leave a Comment